फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan is sending weapons by drone

पाकिस्तान ड्रोन से भेज रहा है हथियार, सीमा पर स्लीपर सेल कर रहे आतंकियों की मदद

Sat, 21 Nov 2020 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Nov 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
Pakistan is sending weapons by drone
नहरोटा मुठभेड़ के बाद... - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन टोल प्लाजा के पास वीरवार को मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों से बरामद हथियारों के जखीरे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चार आतंकियों का 11 राइफल, 26 ग्रेनेड और 6 यूबीजीएल के साथ सीमापार से घुसपैठ करना मुश्किल माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन से पहले हथियार सीमा के इस तरफ गिराए गए उसके बाद बॉर्डर इलाके में सक्रिय स्लीपर सेल के माध्यम से इन्हें दहशतगर्दों के हाथों में पहुंचाया गया। हालांकि, एनआईए समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां इसके कनेक्शन खंगालने में जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का मानना है कि जैश की यह एक दिन की तैयारी नहीं थी, बल्कि सीमा पार से पिछले कुछ दिनों से इसे अंजाम दिया जा रहा था। हथियारों के इतने बड़े जखीरे के साथ तारबंदी को पार करना काफी मुश्किल और जोखिम भरा काम है। इसलिए आतंकियों को घुसपैठ करने के बाद भारतीय सीमा में ही स्लीपर सेल के माध्यम से हथियारों की आपूर्ति हुई है। आशंका है कि कठुआ जिले के हीरानगर तथा सांबा सेक्टर में ड्रोन के माध्यम से इन हथियारों को गिराया गया होगा। इन इलाकों में कई जगह ऐसे हैं जहां काफी ऊंचे-ऊंचे सरकंडे हैं। 
विज्ञापन


इसमें छिपकर हथियारों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना आसान है। इसी का उपयोग कर सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सारे बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। ट्रक के दाखिल होने से लेकर उसके संभावित रास्ते सभी का ब्योरा जुटाया जा रहा है। ट्रक चालक के पकड़े जाने के बाद पूरे नेटवर्क के तार को जोड़ने में और आसानी होगी।  एक आशंका यह भी है कि कुछ समय पहले सांबा जिले के बैनगलाड इलाके में जीरो लाइन पर पाकिस्तान की ओर से खोदी गई सुरंग भी मिली थी। उससे भी ये हथियार और आतंकी इधर आ सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले भी आया था सांबा सेक्टर का नाम
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जवाहर टनल के पास हथियारों के साथ पकड़े गए घाटी जा रहे आतंकियों ने खुलासा किया था कि उन्हें सांबा इलाके से एक पुल के नीचे से बैग मिले थे जिसमें हथियार थे। उस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया था। तब डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी कहा था कि ड्रोन से हथियार गिराए गए हैं। 


ड्रोन से हथियारों की तस्करी
आईबी तथा एलओसी से पाकिस्तान ने ड्रोन से हथियारों की सप्लाई करना शुरू कर दिया है। जून महीने में हीरानगर सेक्टर में हथियारों का जखीरा एक ड्रोन से भेजा गया था। हालांकि, बीएसएफ के जवानों ने उस ड्रोन को मार गिराया था तब जाकर पता चला था कि इसमें एमआई 4 राइफल, ग्रेनेड आदि थे। यह हथियार घाटी में सक्रिय जैश आतंकियों तक पहुंचाए जाने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed