फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan is not an Islamic country: azad

पाक इस्लामिक देश नहीं रहा: गुलाम नबी आजाद

Mon, 17 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 17 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pakistan is not an Islamic country: azad

रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तानी गोलाबारी की जमकर निंदा की है। जम्मू में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जानने पहुंचे आजाद ने कहा कि पाकिस्तान में इस्लाम नाम की कोई चीज नहीं।

विज्ञापन


एक तरफ खुद को इस्लामिक देश कहता है और दूसरी तरफ ईद पर भी गोले बरसाता है। पाक अब इस्लामिक देश नहीं रह गया। पाकिस्तान को ऐसा करने पर शर्म आनी चाहिए।

एक तरफ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भारत के पीएम और राष्ट्रपति को देश की आजादी की मुबारकबाद देते हैं और दूसरी तरफ गोले बरसाकर मासूम लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। यह दोहरा रवैया कभी बर्दाश्त नहीं होता।
विज्ञापन


आजाद ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह कहते थे कि उनका 56 इंच का सीना है, लेकिन पीएम बनने के बाद यह सीना छह इंच हो गया। यूपीए सरकार के वक्त मोदी कहते थे कि पाक को आंखें मिलाने वाला चाहिए, लेकिन अब वह आंखें नहीं दिख रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पाक के साथ एनएसए वार्ता को भी रदद् करने के लिए कहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बातचीत का समर्थन किया है, लेकिन ऐसे हालात में बातचीत होना या न होना सरकार को देखना चाहिए। यह भी कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद सीमा पर अधिक संघर्ष विराम की उल्लंघना हुई है और लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed