फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan is exporting terrorists in jammu and kashmir: jitendra singh

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का निर्यात कर रहा है पाक: जितेंद्र सिंह

Fri, 02 Oct 2015 08:41 PM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
pakistan is exporting terrorists in jammu and kashmir: jitendra singh

पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन का हमेशा राग अलापने वाले पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पाक की ओर से किया जा रहा मानवाधिकार उल्लंघन हाल में जारी एक वीडियो से पूरे विश्व के सामने आ चुका है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि हम सबूतों के आधार वाले युग में रहते हैं। इसलिए किसी भी पक्ष की ओर से कोई दावा किया जाता है तो उसके लिए बाकायदा सबूत पेश करने चाहिए। भारत के पास पर्याप्त मात्रा में सबूत हैं कि वास्तव में कहां मानवाधिकार आयोग का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज जम्मू की ओर से आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि हाल ही जारी एक वीडियो में पीओके के लोगों को पाकिस्तान से आजादी की मांग करते हुए प्रदर्शन करते दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक का कहर कैमरों में कैद हो चुका है

pakistan is exporting terrorists in jammu and kashmir: jitendra singh

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पीओके में हो रहे मानवाधिकार के उल्लंघन के मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।  पीओके, गिलगित और बाल्तिस्तान में पाक का कहर कैमरों में कैद हो चुका है।

यह विश्व समुदाय की आंख खोलने के लिए काफी है। पाक हमेशा भारत में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप जड़ता है, लेकिन पीओके में क्या हो रहा है, यह सबके सामने हैं।

पाकिस्तान के आतंकवाद का पहला शिकार होने और कश्मीर मुद्दे पर नवाज शरीफ के बयान को खारिज करते हुए पीएमओ मंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश ही अपनी जमीन से भारत में आतंकवादियों का निर्यात कर रहा है।

एक के बाद एक ऐसे सबूत मिल रहे हैं, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि पाक आतंकवाद को समर्थन देने और प्रायोजित करने के अलावा भारत में आतंकवाद का निर्यात कर रहा है।

जब भी कोई पाकिस्तान की पोल खुलती है तो वह इसे ‘नन स्टेट एक्टर’ करार देता है। लेकिन यदि कोई पाकिस्तानी आतंकी पकड़ा जाए तो यह इस्लामाबाद में बैठी पाक सरकार का दायित्व बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed