फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Pakistan High Commission invited separatist leaders

पाक उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में अलगाववादी नेताओं को न्योता

Tue, 21 Jun 2016 10:28 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Tue, 21 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Pakistan High Commission invited separatist leaders
अब्दुल बासित - फोटो : FILE
पाकिस्तान उच्चायोग ने दिल्ली में इफ्तार पार्टी के लिए जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को न्योता भेजा है। हुर्रियत के दोनों धड़ों सहित जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के कई नेताओं को इस पार्टी में शिरकत के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में 25 जून को प्रस्तावित इफ्तार पार्टी में न्योते की पुष्टि करते हुए हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के प्रवक्ता एजाज अकबर ने कहा पाक उच्चायोग का न्योता मिल गया है।
विज्ञापन


वहीं भारत पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधारने की प्रक्रिया के बीच पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा अलगाववादियों को न्यौते के सवाल पर पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा इस पर विदेश मंत्रालय संज्ञान लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय संज्ञान लेगा : जितेंद्र सिंह

Pakistan High Commission invited separatist leaders
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : फाइल
अकबर ने कहा गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत धड़े के 30 सदस्यों को न्योता भेजा गया है। इसमें सैयद अली शाह गिलानी सहित अशरफ सेहराई, शब्बीर शाह और नईम खान शामिल हैं।

हुर्रियत प्रवक्ता ने कहा गिलानी पार्टी में शामिल होंगे या नहीं वह नहीं कह सकते लेकिन हुर्रियत की ओर से इफ्तार पार्टी में शिरकत की जाएगी। मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले धड़े से मीरवाइज सहित अन्य कार्यकारी सदस्यों को न्योता मिला है।

मीरवाइज के मीडिया सलहकार शाहिद-उल-इस्लाम ने कहा मीरवाइज के अलावा हुर्रियत के पूर्व चेयरमैन मौलाना अब्बास अंसारी और अब्दुल गनी बट को भी पार्टी में बुलाया गया है। मीरवाइज के पार्टी में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। शनिवार तक इस पर फैसला ले लिया जाएगा।

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ मोहम्मद यासीन मलिक को भी न्योता मिला है। फ्रंट के प्रवक्ता ने कहा मलिक इस समय पुलिस हिरासत में हैं जिसकी वजह से इफ्तार पार्टी में शिरकत का फैसला लंबित है।

भारत पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधारने की प्रक्रिया के बीच पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा अलगाववादियों को इफ्तार पार्टी में बुलाने के औचित्य के सवाल पर पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा इस पर विदेश मंत्रालय संज्ञान लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed