फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan has planned attack in jammu and kashmir

पाकिस्तान रच रहा है जम्मू कश्मीर में हमले की साजिश

Wed, 10 Jun 2015 09:06 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
pakistan has planned attack in jammu and kashmir

रियासत को फिर से अशांत करने की विदेशी साजिश रची जा

विज्ञापन
रही है। इसके लिए पाकिस्तानी शह की खुफिया इनपुट्स मिले हैं। घाटी के साथ-साथ जम्मू को भी अशांत करने की साजिश के इनपुट्स हैं। डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

गिलानी का भारत विरोधी सेमिनार इसी की कड़ी है। केंद्र के बाद राज्य में भाजपा की सरकार के सत्ता में आने के बाद से राष्ट्र विरोधी गतिविधियां बढ़ी हैं। दरअसल भगवा खेमे के बढ़ते दखल से बौखलाया पाकिस्तान रियासत में उपद्रव की साजिश कर रहा है।

गत मार्च महीने में रियासत में भाजपा-पीडीपी की साझा सरकार बनने के बाद से घाटी में भारत विरोधी गतिविधियां तेज हुई हैं। अलगाववादियों की सक्रियता भी बढ़ी है। लगातार पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने तथा भारत के खिलाफ नारेबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं।

घाटी के साथ-साथ जम्मू को भी अशांत करने की साजिश

pakistan has planned attack in jammu and kashmir

घाटी में आतंकियों ने भी हमले तेज किए हैं। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान इस बात से चिंतित है कि घाटी में भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार का प्रयोग किसी भी कीमत पर सफल न होने पाए। इससे उसे अपने कश्मीर के एजेंडे के हाथ से फिसलने का खतरा नजर आ रहा है।

वह नहीं चाहता है कि केंद्र के गठजोड़ सरकार का प्रयोग कश्मीरियों का विश्वास जीत सके। इसके लिए उसने अलगाववादियों तथा आतंकियों को हथियार बनाया है। आतंकियों की ओर से अमरनाथ यात्रा में व्यवधान की साजिश के इनपुट्स भी मिले हैं, लेकिन इसके पीछे भी भाजपा सरकार को ही निशाने पर लेने की कोशिश है।

ताजा प्रकरण में अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले गिलानी भारत विरोधी सेमिनार आयोजित कर संघ के हिंदुत्व एजेंडे की काट खोजने की कोशिश कर रहे हैं। यह सब पाकिस्तान की शह पर रियासत में भाजपा की जड़ों को मजबूत न होने देने की ओर इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed