{"_id":"b3756efc1c10e0c3ae1b0519f7b4b7e4","slug":"pakistan-hands-over-drowned-civilian-s-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहकर पाक पहुंचे शव को रैंजरों ने भारत को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहकर पाक पहुंचे शव को रैंजरों ने भारत को सौंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश के चलते पानी के चपेट एक व्यक्ति चिनाब नदी में बह गया था। चिनाब में डूबे व्यक्ति की लाश पाकिस्तान पहुंच गई थी। शुक्रवार को पाकिस्तानी रेंजरों ने भारतीय नागरिक के शव को बीएसएफ को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चिनाब नदी में बहे नागरिक की पहचान कंतलाल पुत्र भीशैन के रुप में हुए है। ये ग्रेटर कैलाश के रहने वाले बताए जा है।
वारिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक जम्मू निवासी नदी में बह गया था इनका शव बहते हुए इंटरनेशनल बार्डर पार कर गया था। इसके बाद पाकिस्तान की सीमा में सैनिकों ने इनके शव को बहार निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद पाकिस्तान की ओर से इसकी सूचना बीएसएफ को दी गई। शुक्रवार शाम पाकिस्तानी रैंजरों ने शव भारतीय जवानों को सौंप दिया। शव के आरएस पुरा सेक्टर के सुचेटगढ़ स्थित चुंगी पोस्ट पर दिया गया।
विज्ञापन