{"_id":"572614164f1c1bce045ccf98","slug":"pakistan-handed-over-to-india-to-teens","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: LOC पार गए किशोर को पाकिस्तान ने भारत को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: LOC पार गए किशोर को पाकिस्तान ने भारत को सौंपा
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Sun, 01 May 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
पीओके से लौटा किशोर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर से अवैध रूप से एलओसी पार कर पाकिस्तान पहुंचा किशोर रविवार को पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना के हवाले कर दिया। दोपहर करीब दो बजे चक्का दा बाग क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर को सेना के हवाले कर दिया गया।
सेना किशोर से पूछताछ करने के बाद पुलिस को सौंपेगी। मेंढर पुलिस थाने में किशोरी के अवैध रूप से एलओसी पार करने का मामला दर्ज है।
पुलिस भी किशोर से पूछताछ करेगी। 21 अप्रैल को बालाकोट सेक्टर के लंजोट निवासी जुल्फिकार अली पुत्र गुलाम हसन एलओसी पार कर पीओके चला गया था।
पुलिस ने जांच में पाया था कि किशोर को उसके पिता ने किसी कारण फटकार लगाई थी। इसके बाद वह घर से भाग गया था। पुलिस किशोर से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाएगी।