फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan gathers people of PoK at border for attack on Indian posts

भारतीय सीमा पर लोगों को जमा कर रहा पाक, रची है हमले की साजिश

Sun, 08 Sep 2019 01:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Sep 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Pakistan gathers people of PoK at border for attack on Indian posts
सीमा पर जमा किये गए लोग - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद दुनियां भर में इस मुद्दे को लेकर मुंह की खाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की घटनाओं को अंजाम लगातार दे रहा है। अब उसने नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराए जाने के प्रयास विफल होने के बाद अपनी नई नापाक हरकत को अंजाम देने प्रयास शुरू किए गए हैं। 

विज्ञापन


इसमें पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और जवान आतंकियों के साथ मिल कर बंदूक के बल पर पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र के हजारों लोगों को जबरदस्ती घरों से निकाल कर नियंत्रण रेखा के पास जमा कर उनसे भारतीय चौकियों पर हमला करवाने का प्रयास कर रहा है। इसका उदाहरण पुंछ नगर से मात्र 9 किलोमीटर की दूरी पर चक्कां दा बाग की नियंत्रण रेखा पर बनी राह ए मिलन के उस पार जीरो लाइन से मात्र चार सौ मीटर की दूरी पर तेत्रिनोट में शुक्रवार दोपहर से देर रात्री तक करीब पांच हजार लोगों को जबरदस्ती जमा कर रखा गया है। 
विज्ञापन


इन लोगों को जहां पर जमा किया गया है वहां पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से बड़े-बड़े तंबू लगवाए गए हैं। इसमें वह लोग दोपहर से देर रात तक रोक कर रखे गए है। इसमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पिछले शुक्रवार को लोगों से सड़क पर उतर कर भारत के खिलाफ प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। इसके लिए पाकिस्तानी हुकूमत के सभी मंत्रियों को अलग-अलग स्थानों पर मस्जिदों में पहुंच कर वहां जमा लोगों को सड़कों पर निकालने की जिम्मेवारी दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में इमरान खान के आह्वान का कोई ज्यादा असर नहीं हुआ था। इसे देखते हुए पाकिस्तानी हकूमत ने अपनी सेना, आईएसआई और आतंकियों को पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र के लोगों को सड़कों पर लाने की जिम्मेवारी दी गई थी। जिसके बाद आज इन तीनों संगठनों के सैकड़ों सदस्य सादे कपड़ों में पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सड़कों पर निकालने के लिए निकले जहां से उन्होंने हजीरा, बाग और तैत्रिनोट के लोगों को बंदूक के दम पर बच्चों सहित घरों से भारत के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सड़कों पर निकाला और उसके बाद उन्हें जबरदस्ती नियंत्रण रेखा पर जमा कर दिया। ऐसे में बच्चों के साथ आए लोगों के लाख मिन्नतें करने के बाद भी उन्हें रात 11 बजे तक घरों को नहीं लोटने दिया गया था।
 
सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी सेना इन लोगों को नियंत्रण रेखा के पास जमा कर उनसे भारतीय सेना की चोकियों पर हमला करवा कर पीछे से खुद हमला करते हुए चौकियों को कब्जाने की साजिश रच रही है। इसके लिए पाकिस्तानी सेना ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी है। 


सूत्रों का कहना है कि आम लोगों को नियंत्रण रेखा के पास जमा करने के पहले ही पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के उस पार अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में दर्जनों की संख्या में एंबुलेंस तक जमा कर रखी हैं ताकि भारतीय चौकियों पर हमले को अंजाम देने पर भारतीय सेना की कार्रवाई में घायल होने या मारे जाने वाले हमलावरों को तत्काल वहां से हटाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed