फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan fired shells on residential areas near loc

पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों पर दागे गोले

Fri, 02 Jan 2015 01:27 AM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pakistan fired shells on residential areas near loc

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा से सटे गांवों में दहशत का माहौल बनाते हुए पाकिस्तान ने गोलीबारी के साथ मोर्टार भी दागे। इससे सीमावर्ती गांव बोबिया के तीन घरों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


गनीमत रही कि गोलाबारी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गोलाबारी से बोबिया में दहशत का आलम व्याप्त है। बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तानी रेंजरों की फायरिंग का करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बोबिया सहित आसपास के इलाकों में फायरिंग की आवाज सुन दहशत का आलम व्याप्त हो गया। पहले बंदूकों से फायरिंग की गई  ओर बाद में मोर्टार शेल दागे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोबिया में स्थित बलवान सिंह और उनके भाई पुरुषोत्तम सिंह के घरों की छत पर मोर्टार के गोले गिरने से उसमें बड़ा छेद बन गया। इसी तरह से बोबिया के गोपाल दास के घर का दरवाजा और खिड़कियां गोलाबारी से क्षतिग्रस्त हो गए। गोलों के धमाकों से गांव में कोहराम मच गया। देर रात एक बजकर पैंतीस मिनट पर शुरू हुई फायरिंग तड़के तीन बजे तक जारी रही।

गोले गांव में गिरे, एक भैंस भी घायल हुई

Pakistan fired shells on residential areas near loc

भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीती रात करीब एक बजे के पाक रेंजरों ने भारतीय गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। पाक रेंजरों ने र्मोटार के गोले दागे जिससे सीमांत गांव चलेआरी की पोस्ट पर तैनात बीएसएफ का जवान घायल हो गया, गोले गांव में भी गिरे जिसमें किसान की एक भैंस भी घायल हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार की बीती मध्य रात्रि करीब एक बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने भारतीय गांवो को निशाना बनाया। इसी दौरान पाक रेंजरो ने र्मोटार के गोले दागे जो गांव के आस-पास गिरे। चलेआरी गांव में किसान कर्ण सिंह के घर के आंगन में एक गोला गिरा उस समय परिवार के  सदस्य कमरे के भीतर थे।

गोले के छर्रे लगने से उसकी भैंस घायल हो गई। वही चलेआरी में बीएसएफ की पोस्ट को भी पाक रेंजरों ने निशाना बनाकर करीब एक दर्जन गोले दागे थे जिससे बीएसएफ का जवान राम निवास पुत्र राम स्वरूप निवासी हिसार हरियाणा घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed