{"_id":"5f810347b1c65b06bd26d8e4","slug":"pakistan-fired-shells-in-naugam-sector-for-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने नौगाम सेक्टर में एक घंटे तक दागे गोले, सेना ने भी दिया मुहतोड़ जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने नौगाम सेक्टर में एक घंटे तक दागे गोले, सेना ने भी दिया मुहतोड़ जवाब
Sat, 10 Oct 2020 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर एक घंटे तक गोलाबारी की। सेना के जवानों ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की। इसमें मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि करीब एक घंटे तक गोलाबारी जारी रही। सेना के जवानों ने भी गोलाबारी का मुहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले भी बुधवार को पाकिस्तान ने उड़ी सेक्टर में गोलाबारी की थी।
आईबी पर पाकिस्तान ने साढे़ छह घंटे बरसाए गोले
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने वीरवार रात साढे़ नौ बजे से लेकर शुक्रवार सुबह चार बजे तक गोलाबारी की। पाकिस्तान के 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक, करोल पंगा पोस्ट से बीएसएफ की करोल कृष्णा व चांदवां पोस्ट को निशाना बनाकर गोले बरसाए गए। गोलाबारी में छोटे-बड़े दोनों हथियारों का इस्तेमाल किया। रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
हालांकि, गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीमा पर चल रहा सुरक्षा बांध का काम पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा। इसे बाधित करने के लिए रात भर गोलाबारी की जा रही है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी इस तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया।