फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan fire again

पाक की नापाक हरकत, 12 चौकियों पर गोलीबारी

Mon, 21 Jul 2014 02:57 AM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 02:57 AM IST
विज्ञापन
pakistan fire again

पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार को सीज फायर का उल्लंघन करते हुए न केवल अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर फायरिंग की बल्कि ग्रामीणों के घरों और मवेशियों को भी निशाना बनाया।

विज्ञापन


पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा दागे गए मोर्टारों से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक मवेशी की मौत हो गई। कई मवेशी घायल भी हुए हैं। बीते तीन दिनों से पाकिस्तानी रेंजर लगातार अरनिया सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को पाकिस्तानी गोलाबारी की गाज सीमांत इलाकों के ग्रामीणों पर भी गिरी। सीमांत गांवों में पाकिस्तानी रेंजरों की गोलाबारी से दहशत का आलम है। पाकिस्तान की ओर से शनिवार देर रात करीब एक बजकर 55 मिनट पर आरएस पुरा की गुलाब गढ़, नमापिंड, जुगनु चक्क और जय कृष्ण पोस्ट पर गोलाबारी शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह तक जारी रही गोलीबारी

pakistan fire again

इसी दौरान पाक रेंजरों ने अरनिया सब सेक्टर की आठ अग्रिम चौकियों को भी निशाना बनाया। पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली गोलाबारी रविवार तड़के तक जारी रही। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का बीएसएफ के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

देर रात अचानक हुई गोलाबारी अचानक गोलाबारी होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पाकिस्तानी रेंजरों ने घराना, घरानी, निकोवाल, ज्योडाफार्म, जब्बोवाल, सई आदि गांवों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और गोलियां बरसाईं। घरों पर गोले गिरने से कई ग्रामीणों के मकानों में सुराख हो गए।

घरानी गांव के जगदीश राज के घर की छत पर गोला गिरने से उसमें सुराख हो गया। इस गांव में सात मवेशियों को गोलियां लगी हैं। किसान मोहिंद्र लाल की गाय को गोली लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य गाय घायल हो गई। निकोवाल गांव के बोधराज की भैंस भी गोली लगने से घायल हुई है। ज्यौडाफार्म में भी एक किसान के मवेशी को गोली लगी है।

गोलाबारी के बाद सीमा सील

pakistan fire again

अरनियां क्षेत्र में रविवार को पाक रेंजरों की ओर से की गई गोलीबारी को देखते हुए सांबा सेक्टर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गोलीबारी के बाद सांबा में सीमा को सील कर दिया गया है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाक रेंजरों की ओर से की जा रही गोलीबारी की आड़ में वे घुसपैठ करवाना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि पाक रेंजर एक क्षेत्र में सीमा सुरक्षाबल के जवानों को गोलीबारी में उलझाए रखना चाहते हैं, ताकि दूसरे क्षेत्र से घुसपैठ करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ माह से सांबा में सीमा के उस पार पाक क्षेत्र में संदिग्ध लोग देखे जा रहे हैं। इसके चलते सांबा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं।

सूत्रों ने बताया कि पाक रेंजर घुसपैठ के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश में ऐसे क्षेत्रों से घुसपैठ की संभावना ज्यादा रहती है, जहां तारबंदी को पानी से नुकसान पहुंचता है। एक अधिकारी ने बताया कि आरएस पुरा और अरनियां में गोलाबारी के बाद सांबा सेक्टर में सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed