फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan face heavy damage in Retaliation by indian army

सेना की जबरदस्त जवाबी कार्रवाई, जान बचाने के लिए पोस्ट छोड़ भागे पाकिस्तानी सैनिक, दो ढेर

Tue, 26 Nov 2019 11:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Nov 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
pakistan face heavy damage in Retaliation by indian army
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला, फाइल

भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को एक बार फिर करारा सबक सिखाया। अपनी नापाक हरकतों से बाज न आने वाली पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए तीन सेक्टरों में गोले दागे थे।

विज्ञापन


इस दौरान पुंछ के कस्बा व कीरनी और जम्मू के पलांवाला सेक्टर में मोर्टार बरसाए। इसके बाद सेना ने ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तानी सैनिक अपनी तीन से चार पोस्ट छोड़कर भाग खडे़ हुए। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की सूचना है।
विज्ञापन


वहीं दोबारा से इन पोस्टों पर कब्जा करने के लिए देर रात तक सैनिक कोशिश करते रहे, लेकिन सेना की जवाबी कार्रवाई से हिम्मत न जुटा पाए। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में भारी नुकसान की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने पाकिस्तान को सिखाया करारा सबक

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नियंत्रण रेखा पर कीरनी और कस्बा क्षेत्र में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार से गोलाबारी की। करीब दो घंटे तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। गोलाबारी से बचने के लिए लोग कई घंटों तक घरों से बाहर नहीं निकले।

एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने रविवार की रात 1:20 बजे गोलाबारी शुरू कर दी। सुबह छह बजे तक की गई गोलाबारी में सीमावर्ती गांव छननी दिवानू, बदोवाल तथा घिगडयाल को भी निशाना बनाया गया। सोमवार दोपहर एक बजे सीमावर्ती गांव पलातन में शादी के एक कार्यक्रम में डीजे लगा था।

इसी दौरान पाकिस्तानी सेना की तरफ से एक गोला दागा गया। गोला गांव से कुछ दूर गिरा, जिसके बाद डीजे बंद कर दिया गया। इस गांव में रात 8.10 बजे सीमा पार से दोबारा फायरिंग शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed