{"_id":"0837a32717c2e4456ab7d818325e1aa0","slug":"pakistan-envoy-abdul-basit-to-meet-hurriyat-leader-mirwaiz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक हाई कमिश्नर से मिलेंगे हुर्रियत नेता मीरवाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक हाई कमिश्नर से मिलेंगे हुर्रियत नेता मीरवाइज
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान हाई कमिश्नर अब्दुल बासित रविवार को राजधानी दिल्ली में हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों में भारत-पाक वार्ता को पटरी पर लाने संबंधी जो प्रयास किए जा रहे हैं उस पर बात होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि करीब 15 दिन पहले पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल बासित कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मिले थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने गिलानी को पाकिस्तान में भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष एजाज अहमद चौधरी के बीच हुई वार्ता की जानकारी दी थी।
हुरिर्यत के नरमपंथी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने भी बुधवार को इसकी पुष्टि की कि वे रविवार को नई दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मीरवाइज ने कहा कि वह हमेशा से चाहते हैं कि दोनों देश आपस में वार्ता करें और हमें खुशी है कि दोनों देश एक बार फिर वार्ता की टेबल पर आ गए हैं।