{"_id":"57f50dc04f1c1b8a322711c8","slug":"pakistan-doing-firing-on-48-km-borders-of-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना की 15 चौकियों पर सीमापार से पाकिस्तान की भारी गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना की 15 चौकियों पर सीमापार से पाकिस्तान की भारी गोलाबारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
LOC
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का लगातार उल्लंघन हो रहा है । वहीं सीजफायर उल्लंघन करते पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की रेंज बढ़ाने के साथ साथ भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पाक संसद में बयान के तुरंत बाद ही पाकिस्तान द्वारा भारत की सीमा से सटी भारतीय सेना की 15 चौकियों पर भारी गोलाबारी की है ।
पाकिस्तान की ओर से बुधवार को पल्लनवाला, राजौरी और अखनूर में सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद अब भारत पाक सीमा से लगे करीब 48 किमी के इलाके में भारी गोलाबारी हुई है । पाकिस्तान की ओर से राजौरी में 120 एमएम के मोर्टार दागे गए हैं ।
मेंढर के मनकोट सेक्टर के बलनोई से सोनागली तक की सेना की चौकियों पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी हुई है। इन सेक्टरों के बीच पड़ने वाले भारतीय चौकियां 489, 904, 485, 483, 843, 437, 480, पीली, पोना, नोल, शेर, नंदा, सोनागली, पतरी, साबरगली में लगातार गोलाबारी हुई है । भारत की सेना की ओर से भी इस गोलाबारी का माकूल जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की जा गई है ।

30 किलोमीटर तक सुनाई दे रही हैं आवाजें
मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : File Photo
पाकिस्तान सेना की ओर से मेंढर के मनकोट सेक्टर के बलनोई से सोनागली के सभी भारतीय अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी हुई है । जिसका भारतीय सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा गया है। पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार से कुछ मकानों को नुकसान होने की खबर आ रही है । हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है ।
इस बीच पाकिस्तान की तरफ से कुछ मोर्टार ग्रामीण क्षेत्रों में भी गिरने की समाचार प्राप्त हो रहे हैं। लेकिन जानमाल के नुकसान की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। गोलाबारी इतनी तेज थी कि 30 किलोमीटर के इलाकों में भी आवाजें साफ सुनाई दे रहीं थीं ।
मनकोट सेक्टर से बलनोई के सोनगली के बीच की कुल दूरी करीब 48 किलोमीटर है । इस इलाके में भारतीय सेना की कुल 15 चौकियां हैं जिनपर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी हुई है ।