फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan does not wants peace on border

पाक शांति चाहता तो फ्लैग मीटिंग से इंकार न करता

Mon, 25 Aug 2014 01:27 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
pakistan does not wants peace on border

पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किए जाने पर सीमा सुरक्षा बल (जम्मू फ्रंटियर) के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) राकेश शर्मा ने कहा कि पाक शांति नहीं चाहता है।

विज्ञापन


यही कारण है कि कई बार प्रयास करने के बावजूद पाकिस्तान फ्लैग मीटिंग को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जब कभी फ्लैग मीटिंग होती है, तो पाकिस्तान सीजफायर के उल्लंघन को स्वीकार ही नहीं करता।
विज्ञापन


जबकि उनकी ओर से दागे गए गोले भी सबूत के तौर पर पेश किए जाते रहे हैं।

भारत ने भेजा था फ्लैग मीटिंग का प्रस्ताव

pakistan does not wants peace on border

आईजी ने स्पष्ट कहा, ‘हम शांति के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन यह पाक पर निर्भर है कि वह कितना गंभीर है।’ उन्होंने कहा कि 16 जुलाई से अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक ने 30 बार सीजफायर का उल्लंघन किया।

हर बार उन्होंने फ्लैग मीटिंग का प्रस्ताव पाक को भेजा, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।

आईजी ने स्पष्ट कहा कि केंद्र सरकार से उन्हें निर्देश आए हैं कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इस संबंध में बीएसएफ के तमाम अफसरों और जवानों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

हर हमले का म‌िलेगा पाक को कड़ा जवाब

pakistan does not wants peace on border

आईजी राकेश शर्मा ने कहा कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं कि पाक रेंजरों को पाकिस्तानी सेना शेल्टर दे रही है लेकिन उन्हें उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।

लगातार गोलाबारी से त्रस्त सीमांत गांवों के नागरिकों की सुरक्षा पर आईजी ने कहा कि उनके कमांडर लगातार गांव के लोगों और पंचायतों के संपर्क में हैं।

यदि उनके ऊपर किसी तरह का हमला होता है तो बीएसएफ इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जितनी फायरिंग करेगा, उससे ज्यादा कड़ा जवाब दिया जाएगा।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि 16 जुलाई से अब तक हुए सीजफायर के उल्लंघन में बीएसएफ ने अपना एक जवान गंवाया है, जबकि दो जवान जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed