फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan disappoint our basmati upset

भारत की बासमती की बढ़ती मांग से बौखलाया पाक

Thu, 23 Jul 2015 03:49 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
pakistan disappoint our basmati upset

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित उपजिला आरएस पुरा अपनी खुशबूदार बासमती की पैदावार के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यही कारण है कि यहां की बासमती की मांग अरब देशों में बहुत ज्यादा है और इसका सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान है।

विज्ञापन


भारत विशेषकर आरएस पुरा की बासमती की बढ़ती मांग से बौखलाकर ही पाकिस्तान यहां की सीमा पर गोलाबारी करता है, ताकि किसान बासमती की पैदावार न कर पाएं। ऐसा ही इस बार हुआ है। पाक गोलाबारी के चलते हजारों हेक्टेयर भूमि पर किसान बासमती नहीं लगा पाए।
विज्ञापन


पिछले दिनों पाकिस्तान ने बार्डर पर फायरिंग की। इसकी वजह से मजदूर काम छोड़ कर भाग गए। ऐन मौके पर पाक फायरिंग किसानों को समझ में नहीं आई, लेकिन इसका सबसे बड़ा कारण यहां की बासमती की विदेश में बढ़ती मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार विदेश में भी कम ही महकेगी बासमती की खुशबू

pakistan disappoint our basmati upset

पाकिस्तान और भारत ही दो ऐसे मुल्क हैं, जहां सबसे अच्छी बासमती होती है। इसलिए पाकिस्तान ने जानबूझ कर फायरिंग की, ताकि किसान बासमती न लगा पाएं। जानकारी के अनुसार जम्मू, कठुआ और सांबा तीनों ही जिलों में बासमती लगाई जाती है, लेकिन आरएस पुरा क्षेत्र की बासमती सबसे अधिक पसंद की जाती है।

खासकर सीमांत इलाकों की बासमती विश्व प्रसिद्ध है। करीब 30 हजार टन बासमती राज्य से बाहर जाती है। 20 हजार टन बासमती अरब देशों सहित कुछ अन्य देशों में जाती है। इसकी खुशबू और स्वाद की वजह से इसकी मांग है। किसानों को इसके अच्छे दाम मिलते हैं।

भारत की बासमती अरब देशों में अधिक बिकने पर पाक को यह अखर रहा है। कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार 40 हजार हेक्टेयर पर बासमती लगाई जाती है। इसमें से 15 हजार हेक्टेयर बासमती बार्डर के चार से पांच किलोमीटर के दायरे में लगाई जाती है।

अरब देशों में आरएस पुरा की बासमती का होता है निर्यात

pakistan disappoint our basmati upset

प्रति 15 हजार हेक्टेयर पर बासमती की 30 हजार टन पैदावार होती है, लेकिन पाक गोलाबारी की वजह से आरएसपुरा, अरनिया, अब्दुल्लियां, सेक्टर के सात हजार हेक्टेयर पर बासमती की पैदावार नहीं हुई।

पिछले दिनों पाक गोलाबारी की वजह से यहां काम करने वाले मजदूर भाग गए। माना जा रहा है कि इस सात हजार हेक्टेयर पर करीब 15 हजार टन बासमती कम होगी।

स्वाद और खुशबु में दी मात
आरएस पुरा क्षेत्र में किसान 370 रणवीर बासमती लगाते हैं। इसका स्वाद और खुशबू सभी किस्म की बासमती से अव्वल है। बाकी सभी किस्म की बासमती लंबाई में अधिक है, लेकिन उनका स्वाद और खुशबु कम है।

लेकिन रणवीर बासमती का साइज छोटा होने के बावजूद इसकी स्वाद और खुशबू की वजह से अधिक मांग में है। इसका साइज 5 से 5.5 एमएम का रहता है। दो वर्ष पहले सारी बासमती विदेश चली गई थी, लेकिन पिछले वर्ष बाढ़ की वजह से करीब 20 हजार टन बासमती कम हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed