फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan deployed sniper on the forward posts

खुलासा: पाक ने अग्रिम चौकियों पर तैनात किए स्नाइपर

Thu, 16 Jul 2015 03:54 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
pakistan deployed sniper on the forward posts

घुसपैठ कराने में नाकाम रहने से बौखलाए आईएसआई तथा पाक सेना की शह पर भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अखनूर के परगवाल तथा कानाचक्क सब सेक्टर में गोलाबारी की गई।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को इस बात के इनपुट्स मिले हैं कि घुसपैठ के लिए अब पाक रेंजरों तथा सेना का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए एलओसी तथा आईबी की अग्रिम पाकिस्तानी पोस्टों पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त जवानों को तैनात किया गया है, जिन्हें चाइनीज और जर्मन निर्मित विशेष स्नाइपर रायफलें दी गई हैं।
विज्ञापन


इसकी मारक क्षमता डेढ़ किलोमीटर तक है। इससे सीमा के अग्रिम भारतीय पोस्टों पर तैनात जवानों को निशाना बनाने की साजिश रची गई है। ताजा गोलाबारी में घायल बीएसएफ के जवान को भी स्नाइपर से निशाना बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ISI बना रही है आतंकियों पर घुसपैठ का दबाव

pakistan deployed sniper on the forward posts

रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाने के लिए आईएसआई ने दबाव बनाया है। आतंकियों के घुसपैठ में नाकाम होने पर पाकिस्तानी सेना बौखला गई है। दरअसल, पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पिछले दो हफ्तों से आतंकियों पर घुसपैठ का दबाव बनाया, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली।

यहां तक कि इसमें उनका खूंखार आतंकी अनवर खान भी मारा गया। इसलिए अब आईएसआई पाक सेना पर दबाव बना रही है कि भारतीय जवानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जाए।

पिछले दो हफ्तों के भीतर अखनूर के परगवाल में दो बार, कानाचक्क में एक बार, अरनिया में दो बार, पुंछ के मेंढर में एक बार, शोपियां, टंगधार, उड़ी में लगभग छह बार सहित दो हफ्तों में आतंकी एक दर्जन से अधिक बार एलओसी और आईबी पर घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं और इसमें कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed