पाक की गोलीबारी में 3 नागरिकों की मौत, BSF ने जवाब में 6 मारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में आधी रात के बाद से पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलाबारी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक गांववाले जख्मी हुए हैं।
जीएमसी जम्मू में भर्ती 14 घायलों में से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। पाकिस्तानी रेंजरों ने इस बार भी सरहदी गांवों के घरों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। इस बार गोलाबारी की रेंज इतनी व्यपाक थी कि पाकिस्तानी गोले सीमा से तीन किलोमीटर दूर बसे गांवों के भी बीचोंबीच गिर रहे थे।
गोलाबारी के चलते सीमांत गांवों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाक रेंजरों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना दावा कर रही है कि उसके छह नागरिकों की मौत हुई है और 46 जख्मी हैं।
दो आतंकी जिंदा पकड़ने से बुरी तरह बौखलाया पाक
सनद रहे कि 50 साल पहले आज के ही दिन 1965 में भारत-पाक युद्घ की शुरूआत हुई थी। माना जा रहा है कि भारत के हाथ अपने दो आतंकी जिंदा लग जाने से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान आतंकियों की नई खेप को घुसपैठ कराने की साजिश के तहत यह गोलाबारी कर रहा है।
ताजा गोलाबारी ने सईं खुर्द, जौड़ा फार्म, किशनपुर, नवां पिंड हरना, चंदू चक, अब्दुल्लियान आदि गांवों को अपनी चपेट में लिया है। रात 12 बजे से शुरू हुई गोलाबारी तड़के तीन बजे एकाएक बहुत तेज हो गई।
पाकिस्तान द्वारा इन गांवों पर 100 से ज्यादा मोर्टार दागे गए। सुबह नौ बजे तक गोलाबारी रुक-रुककर जारी थी। इसमें दर्जनों मवेशियों की भी जान गई। पाकिस्तान केवल अगस्त महीने में ही 55 बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है।