{"_id":"5c339b06bdec2256f74c536a","slug":"pakistan-ceasefire-violation-in-arnia-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, बीएसएफ ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, बीएसएफ ने दिया करारा जवाब
Tue, 08 Jan 2019 12:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
ceasefire
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सोमवार की देर रात अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की। बीएसएफ ने भी इसका जवाब दिया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले रविवार की रात रामगढ़ सेक्टर में संदिग्ध हलचल के बाद बीएसएफ ने फायरिंग की थी। पाकिस्तान के नापाक इरादे को भांपते हुए आईबी पर रविवार से सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी रेंजरों ने सोमवार की रात लगभग 10 बजे अरनिया में पित्तल पोस्ट पर फायरिंग की। छोटे हथियारों से पोस्ट पर कई राउंड फायरिंग की गई। इसका पोस्ट पर तैनात जवानों ने भी जवाब दिया। देर रात को की गई फायरिंग से क्षेत्र के लोग काफी दहशत में आ गए। माना जा रहा है कि सीमा पार कोई संदिग्ध हरकत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से कवर फायर किया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आईबी पर लॉन्चिंग पैड पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। आतंकियों के एक दल को सीमा के करीब देखा गया है। इसमें 4-5 आतंकी शामिल हैं और यह पाकिस्तान के शकरगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों की ओर से गणतंत्र दिवस पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची गई है। इसी के मद्देनजर जैश के आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए लांचिंग पैड पर तैयार रखा गया है।
विज्ञापन