फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan breaks ceasefire on line of control in poonch

हरकतों से बाज नहीं आया पाक, पुंछ सेक्टर में LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन

Sat, 10 Jun 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ Updated Sat, 10 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
pakistan breaks ceasefire on line of control in poonch
सीजफायर का उल्लंघन - फोटो : डेमो फोटो

पुंछ जिले में एलओसी पर शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। करीब दस मिनट तक हलके हथियारों से गोलाबारी की गई। इसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, गोलाबारी से किसी प्रकार का नुकसान होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग कामकाज छोड़कर घरों में जा घुसे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब सवा एक बजे शाहपुर सेक्टर में पाक सेना ने अपनी अग्रिम चौकी रिंगकंटूर और जोड़ाद्रखत से भारतीय सेना की काईंया स्थित अग्रिम चौकी और शाहपुर चौकी को निशाना बनाते हुए यूनिवर्सल मशीनगनों से करीब 10-12 राउंड गोलीबारी की। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शाहपुर सेक्टर में पिछले शुक्रवार रात को सवा बारह बजे से शनिवार दोपहर ढाई बजे तक दोनों तरफ  से जमकर गोलाबारी हुई थी। इसमें एक महिला घायल हो गई थी और दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed