{"_id":"59398f864f1c1b263a9c7874","slug":"pakistan-breaks-ceasefire-on-line-of-control-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकतों से बाज नहीं आया पाक, पुंछ सेक्टर में LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकतों से बाज नहीं आया पाक, पुंछ सेक्टर में LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
सीजफायर का उल्लंघन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले में एलओसी पर शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। करीब दस मिनट तक हलके हथियारों से गोलाबारी की गई। इसका भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, गोलाबारी से किसी प्रकार का नुकसान होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग कामकाज छोड़कर घरों में जा घुसे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब सवा एक बजे शाहपुर सेक्टर में पाक सेना ने अपनी अग्रिम चौकी रिंगकंटूर और जोड़ाद्रखत से भारतीय सेना की काईंया स्थित अग्रिम चौकी और शाहपुर चौकी को निशाना बनाते हुए यूनिवर्सल मशीनगनों से करीब 10-12 राउंड गोलीबारी की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शाहपुर सेक्टर में पिछले शुक्रवार रात को सवा बारह बजे से शनिवार दोपहर ढाई बजे तक दोनों तरफ से जमकर गोलाबारी हुई थी। इसमें एक महिला घायल हो गई थी और दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन