फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan breaks ceasefire all overnight

पाकिस्तान ने रात भर बरसाए गोले, 5 लोग घायल

Mon, 26 Oct 2015 10:11 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
pakistan breaks ceasefire all overnight

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रविवार की रात को पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ में भारी हथियारों से गोलाबारी की। इसके जवाब में बीएसएफ के जवानों मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने मावा, रिगाल, चचवाल, चलेआरी, मंगु चक, सुचेतपुर, चक फकीरा और बैनगलाड़ गांव में रात भर गोले बरसाए। पाक की ओर से की जा रही गोलीबारी में पांच लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


असुरक्षित महसूस कर रहे सीमावर्ती ग्रामीण पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। गांव चचवाल के मोहन सिंह के घर के सामने एक मोर्टार का गोला गिरा। इससे उनके मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के ही सुभाष चंद की एक गाय मारी गई, जब की जोगिंदर की एक भैंस घायल हो गई, जिसकी बाद में मौत हो गई। ओमकार की मिनी बस सड़क के किनारे खड़ी थी, जिसके शीशे टूट गए हैं।

पूर्व सरपंच गांधी राम के घर के पास गोला फटा, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पाकिस्तानी रेंजरों ने रात भर गोलाबारी की है। बीएसएफ के जवानों ने इसका मुंहतोड़ का जवाब दिया है।

प्रशासन ने सुरक्षित स्थान चिह्नित किए

pakistan breaks ceasefire all overnight

पाकिस्तानी गोलाबारी की तीव्रता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों का चयन करना शुरू कर दिया है जहां ग्रामीणों को ठहराया जा सके।

जिला प्रशासन ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा, मिडिल स्कूल राजपुरा, पंचायत घर तरेली मदून, नृसिंह मंदिर घघवाल की इमारतों को चयनित किया है।

इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में एंबुलेंस और पुलिस के बख्तरबंद वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि आपात स्थिति में ग्रामीणों को निकाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed