फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan begged India to stop firing

जबावी कारवाई से डरा पाक, बोला बंद करो गोलाबारी

Tue, 27 Oct 2015 02:24 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
pakistan begged India to stop firing

पाक रेंजर्स के डायरेक्टर मेजर जनरल उमर फारूक बुर्की ने सोमवार को बीएसएफ प्रमुख डीके पाठक को फोन कर सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन पर भारतीय सैनिकों को ओर से जवाबी गोलीबारी रोकने का आग्रह किया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्ष गोलीबारी रोकने पर सहमत हो गए। सूत्रों का कहना है कि बीएसएफ प्रमुख से कहा कि उन्हें बीएसएफ की ओर से जवाबी प्रतिक्रिया से ‘बहुत भारी’ नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच नई चालू हुई हॉटलाइन से पाक रेंजर्स के प्रमुख ने पाठक से सीमा पर गोलीबारी बंद करने का आग्रह किया।

‘संघर्ष विराम उल्लंघन’ पर भारतीय राजनयिक तलब

pakistan begged India to stop firing

पाकिस्तान ने सोमवार को भारत के उप उच्चायुक्त को तलब कर सीमा पर भारतीय सैनिकों की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर विरोध दर्ज कराया। पाक अधिकारियों का दावा है कि इसमें तीन लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तानी विदेश विभाग कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि विदेश मामलों के विभाग की ओर से भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया गया।

सार्क और दक्षिण एशिया के डायरेक्टर जनरल मोहम्मद फैजल ने भारत की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने पर विरोध दर्ज कराया। बयान के अनुसार 23, 24 और 25 अक्टूबर को शकरगढ़ और जाफरावाल सेक्टर में कथित रूप से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed