{"_id":"222687a0d35bff212ef50c6883592ac1","slug":"pakistan-ask-india-to-stop-const-work-at-ib-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को रास नहीं आया भारतीय सेना का ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक को रास नहीं आया भारतीय सेना का ये काम
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल द्वारा आरएस पुरा सेक्टर में अपनी पोस्ट के पास कराया जा रहा कार्य पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा है। सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद पाकिस्तानी रेंजरों ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों से पांच मिनट बात की। यह बातचीत अरनियां सेक्टर में भारतीय पोस्ट के सामने जीरो लाइन के पास की गई।
विज्ञापन
इसमें पाकिस्तान के 12 चिनाब रेंजर्स के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा बल की 192वीं वाहिनी के अधिकारियों से जेसीबी से चल रहे काम को बंद करने के लिए कहा है। हालांकि, देर शाम तक सुरक्षा बलों ने काम बंद नहीं किया था। गौरतलब हे कि सोमवार की सुबह पाकिस्तानी रेंजरों ने दो भारतीय पोस्टों पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
इससे ग्रामीणों में दहशत पसर गई थी। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तान ने यह फायरिंग काम बंद कराने के लिए की थी। हालांकि मंगलवार को सीमा पर कोई संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि संभव है कि दोनों ओर की बातचीत में अच्छा परिणाम निकला होगा।
विज्ञापन