आदतों से बाज नहीं आ रहा पाक, पुंछ में की फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के पुंछ में सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से शनिवार की सुबह फिर से फायरिंग की गई है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सुबह 8 बजे के बीच फायरिंग की गई। खबर है कि फिलहाल फायरिंग रुकी हुई है।
सेना के अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक बार फिर संघषर्विराम उल्लंघन किया। वहीं इससे पहले पाकिस्तान सेना ने पिछले चौबीस घंटे से भी कम समय में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की थी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले में हमीरपुर सेक्टर में बिना उकसावे की कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को भी सुबह के समय फायरिंग की थी।
हजारों लोग फायरिंग के डर से शिवरों में रहने को मजबूर
आपको बतते चले कि पाकिस्तान की सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर छोटे, स्वचालित हथियारों और मोर्टार से फायरिंग की। हालांकि भारतीय सेना ने भी पाक की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन एवं सीमापार से गोलीबारी को देखते हुए करीब 57 गांवों के 10 हजार से अधिक निवासी शिविरों में ठहरे हुए हैं।
जम्मू क्षेत्र के जम्मू, सांबा, कठुआ और पुंछ जिलों में एक अक्तूबर से पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी एवं गोलाबारी किए जाने से आठ लोगों की जान जा चुकी हैं और 100 लोग घायल हुए हैं।