फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan army targeting indian farmers

एलओसी के किसानों पर पाकिस्तान की गोलियों का कहर

Mon, 06 Jul 2015 11:18 AM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
pakistan army targeting indian farmers

आखिर वही हुआ, जिसका अंदेशा था। सीमावर्ती क्षेत्रों में धान की रोपाई शुरू होते ही पाकिस्तानी रेंजरों ने अपनी नापाक हरकत शुरू कर दी है। इस बार शुरूआत अरनिया सेक्टर से हुई है। सरहद की खेती को प्रभावित करने के पीछे पाकिस्तान की बड़ी साजिश रही है।

विज्ञापन


वह सीमावर्ती किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर वहां से हर हालत में पीछे हटने के लिए मजबूर करना चाहता है, क्योंकि सीमा पार से घुसपैठ में सीमावर्ती ग्रामीण बड़ी बाधा हैं।
विज्ञापन


जवानों संग ग्रामीणों की तालमेल भी अच्छी है। वह एक तरह से भारत की सुरक्षा दीवार भी हैं, जो पाकिस्तान को बर्दाश्त नहीं। रविवार की देर शाम पाकिस्तानी रेंजरों ने अपनी रणनीति के तहत पहले दो पोस्टों पर फायर किए। इसके बाद मोर्टार दागने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क‌िसानों के पलायन करने की साज‌िश रच रहा है पाक

pakistan army targeting indian farmers

चौकस जवानों ने धान की खेती के काम में जुटे सीमावर्ती ग्रामीणों और बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। गोलाबारी के प्रभाव में आने वाले क्षेत्र को खाली भी करवा दिया, ताकि जानी नुकसान से बचा जा सके।

गौरतलब है कि हर वर्ष धान की रोपाई और कटाई के समय पाकिस्तानी रेंजर गोलाबारी शुरू कर देते हैं। इस बार भी इसकी आशंका जताई जा रही थी। इसकी वजह से किसान सहमे भी थे।

रविवार शाम को सीमा पार से गोलाबारी के बाद यह साबित हो गया है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आने वाला। पिछले साल भी इसी रणनीति के तहत धान की खेती के समय पाकिस्तानी रेंजरों ने जमकर गोले बरसाए थे।

तब उनके कहर से बचने के लिए सीमावर्ती ग्रामीण अपनी लहलहाती फसल को छोड़ शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर हुए थे। किसानों को तब काफी नुकसान झेलना पड़ा था।

सरहद पर दहशत का माहौल बनाने की कोशिश

pakistan army targeting indian farmers

एक तरफ अमरनाथ यात्रा तो दूसरी तरफ सीमावर्ती क्षेत्रों में धान की खेती। सरहद के उस पार बैठे दहशतगर्द दोनों को प्रभावित करने की कोशिश में हैं, जिसमें अब तक वह असफल रहे हैं।

रविवार शाम रेंजरों की तरफ से शुरू की गई गोलाबारी उसी रणनीति का हिस्सा रहा। देर रात अंधाधुंध गोलाबारी साबित करती है कि रेंजर बौखलाहट में हैं। वह हर हालत में सीमा पर दहशत का माहौल कायम रखना चाहते हैं। इन दोनों चुनौतियों का सामना बीएसएफ कर रही है।

दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे जवान
सीमा पर जवान दोहरी जिम्मेदारी का निभा रहे। एक तरफ जहां वह घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर रहे हैं, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में खेती प्रभावित न हो, इसका भी वह खयाल रख रहे। रविवार की देर रात भी उन्होंने एक तरफ नापाक हरकत का जवाब दिया, तो दूसरी तरफ श्रमिकों और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed