{"_id":"5d4587578ebc3e6c926ad1ad","slug":"pakistan-army-regularly-attempts-to-push-terrorists-through-infiltrations-said-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर क्लस्टर बम के इस्तेमाल का पाकिस्तानी सेना का आरोप झूठा और निराधार: सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर क्लस्टर बम के इस्तेमाल का पाकिस्तानी सेना का आरोप झूठा और निराधार: सेना
Sat, 03 Aug 2019 07:30 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 03 Aug 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सेना लगातार आतंकियों को सीमा पर घुसपैठ की कोशिश करा रही है। इसके साथ ही घुसपैठ कराने के दौरान उन्हें कवर फायर भी दी जा रही है। पाकिस्तानी सेना छोटे और बड़े हथियारों सहित मोर्टार शेलिंग भी कर रही हैं। इन गोलाबारी को देखते हुए सेना लगातार जवाबी कार्रवाई कर रही है।
सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सेना पूरी तरह से भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में जुटी हुई है। पाकिस्तानी सेना का यह आरोप कि उनपर क्लस्टर बम से भारत द्वारा हमला किया या है पूरी तरह से झूठा और निराधार है।
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ मोदी की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति और सेना के ऑपरेशन ऑलआउट ने आतंकी संगठनों की जड़ें हिला दी है। घाटी में छिपे आतंकियों को सेना एक के बाद एक मौत के घाट उतार रही है। इसी से बौखलाए आतंकी संगठन बड़ी वारदात को अंजाम देने की जुगत में हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के लिए एलओसी के पास 100 से अधिक आतंकियों को तैयार कर लिया है और उनकी घुसपैठ कराने की फिराक में है। माना जा रहा है कि भारतीय सेना की लगातार कार्रवाई के बाद आतंकी संगठन को खुद की जमीन हिलती दिख रही है।
साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का बदला लेने के लिए आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान की सेना भारत के नागरिकों के साथ-साथ रक्षा अधिकारियों और सुरक्षा ठिकानों पर आतंकी हमलों की योजना बना रही है।
विज्ञापन
Indian Army: Such responses are only against military targets & infiltrating terrorists who are aided by the Pakistan Army. Allegations of firing of cluster bombs by India is yet another Pakistan's lie, deceit & deception. https://t.co/09twKEpwJs
— ANI (@ANI) August 3, 2019विज्ञापन
सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सेना पूरी तरह से भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में जुटी हुई है। पाकिस्तानी सेना का यह आरोप कि उनपर क्लस्टर बम से भारत द्वारा हमला किया या है पूरी तरह से झूठा और निराधार है।
विज्ञापन
100 से अधिक आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में