{"_id":"6812d025e13932f29a08d2d6","slug":"pakistan-army-posts-initiated-unprovoked-small-arms-fire-across-the-line-of-control-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : पाकिस्तान ने बीती रात फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : पाकिस्तान ने बीती रात फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
Thu, 01 May 2025 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 May 2025 07:13 AM IST
सार
30 अप्रैल और 01 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर से सीमा पर संघर्षविराम का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। बीती रात फिर से पाकिस्ताम ने युद्धविराम तोड़ा।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि 30 अप्रैल और 01 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया।During the night of 30 April-01 May 2025, Pakistan Army posts initiated unprovoked small-arms fire across the Line of Control opposite Kupwara, Uri and Akhnoor in the Union Territory of Jammu & Kashmir. These were responded proportionately by the Indian Army: Indian Army pic.twitter.com/lMPizYWqJo
— ANI (@ANI) May 1, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
29-30 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से जवाब दिया। सेना ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की ओर से किया जा रहा संघर्षविराम उल्लंघन अब सिर्फ एलओसी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंच गया है।
पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। वह लगातार अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली हरकतें कर रहा है।
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने 28-29 अप्रैल की रात में कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की थी। 27-28 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई थी।
26-27 अप्रैल की रात को तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के पास सीमा पार से पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की थी। ऐसे ही 25-26 अप्रैल की रात और 24 अप्रैल की रात को भी नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई थी।