फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan army ceasefire violation in Mankot

पाकिस्तानी सेना ने मनकोट में की गोलाबारी, नुकसान नहीं, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 14 Sep 2020 05:54 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 14 Sep 2020 05:54 AM IST
विज्ञापन
Pakistan army ceasefire violation in Mankot
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को लगातार छठे दिन भी देर शाम को मेंढर सब डिवीजन में मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में मोर्टार दागे। इससे नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

विज्ञापन


रविवार को छठे दिन भी पाकिस्तानी सेना ने 4.45 बजे मनकोट सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी किए जाने के कुछ ही पलों बाद क्षेत्र में सेना ने भी उसी क्रम में पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। गोलाबारी की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। गोलाबारी से कहीं नुकसान होने का कोई समाचार नहीं है।
विज्ञापन


देर शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से छह दिन से गोलाबारी को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed