पाकिस्तान ने सीमा पर रात भर बरसाए गोले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना की ओर से एलओसी पर लगातार सीज फायर उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। रविवार को भी पाकिस्तानी सेना ने जिला पुंछ की मेंढर तहसील के मनकोट सेक्टर और आईबी पर अरनिया सेक्टर में दो पोस्टों पर गोलाबारी कर सीज फायर उल्लंघन किया।
भारतीय सेना ने भी पाक गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से करीब साढ़े तीन घंटे फायरिंग हुई। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने पाकिस्तान द्वारा सीज फायर उल्लंघन की पुष्टि करते हुए बताया कि बीते एक महीने के भीतर पाकिस्तान द्वारा 10 बार सीमा और एलओसी पर सीजफायर तोड़ा जा चुका है।
टेंटगार्ड और स्टाप-2 पोस्टों पर भारी गोलाबारी
इसके अलावा नौशेरा सेक्टर के सीमांत ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने देर रात नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की आवाजें सुनी थीं। हालांकि, सेना की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई। उधर, रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने अरनिया सेक्टर में टेंटगार्ड और स्टाप-2 पोस्टों पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी।
बीएसएफ भी जवाबी कार्रवाई कर रही थी। रविवार सुबह करीब 6:25 बजे मनकोट सेक्टर में एलओसी के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना की 651 मुजाहिदीन रेजीमेंट ने भारतीय सेना की एक मराठा लाइट इनफेंट्री की अग्रिम चौकियों पर यूनिवर्सल गनों से गोलाबारी की और मोर्टार दागे।
भारतीय सेना की ओर से भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया गया। जिसके चलते करीब 10 बजे पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी बंद कर दी।
शनिवार को हुआ था आईईडी ब्लास्ट
उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में शनिवार को हुए आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया था जबकि पांच जवान घायल हो गए थे।
इसके अलावा जिले की मंडी तहसील केसाब्जियां सेक्टर में भी बीते बुधवार और शुक्रवार की रात पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलाबारी की गई थी।
इसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए और एक किशोरी की मौत हो गई थी। सैन्य सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ महीनों में पाकिस्तान की ओर से एलओसी और सीमा पर 100 से ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन किया गया है।