फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan again violates ceasefire in mendhar sector

पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर फिर की गोलाबारी

Tue, 12 Aug 2014 01:56 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
pakistan again violates ceasefire in mendhar sector

पाकिस्तान की ओर से मेंढर के बालाकोट सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फिर गोलाबारी की गई। रात के 9 बजे शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात को 9 बजे के आसपास पाकिस्तान की 651 मुजाहिदीन के रेंजरों ने टोपागगडि़यां पोस्ट से बालाकोट सेक्टर में स्थित दो भारतीय चौकियों एमएस टेकरी और पंजनी नालापोस्ट पर गोलाबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इन पोस्टों पर तैनात पांच बिहार रेजीमेंट के भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की इस हरकत को मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तानी गोलाबारी में इजाफा

pakistan again violates ceasefire in mendhar sector

देर रात तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान घुसपैठ करवाने के लिए गोलाबारी कर रहा है।

15 अगस्त नजदीक आने के साथ ही पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में भी इजाफा हुआ है। हालांकि भारतीय जवानों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिए जाने के चलते वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाता है।

घरों पर दागे शेल, दो जवानों समेत चार घायल

pakistan again violates ceasefire in mendhar sector

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अरिनया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई फायरिंग में दो बीएसएफ जवानों सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला ग्रामीण भी शामिल है।

घायलों को जीएमसी, अस्पताल जम्मू में भर्ती कराया गया है। पाक रेंजरों द्वारा गए मोटार्रों ने सीमांत गांवों के लोगों के घरों को भी खासा नुकसान पहुंचाया है।

पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा रविवार रात साढ़े आठ बजे फायरिंग करना शुरू की थी जोकि सोमवार सुबह साढ़े छह बजे तक जारी रही।

विज्ञापन

फायरिंग के चलते लोग दहशत में

pakistan again violates ceasefire in mendhar sector

अरिनया सेक्टर के साथ ही पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा सोमवार सुबह 5.15 से 6.15 बजे तक आरएस पुरा सेक्टर की पांच चौकियों (नमा पिंड, बाकरपुर, जय कृष्ण, घराना, जुगने चक्क) पर भी फायरिंग की गई।

बीएसएफ जवानों ने भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अरनिया सेक्टर के गांव सुहाग पुर और पिंडी कठार को निशाना बनाकर पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग से घरों की दीवारें और छतें छलनी हो गईं।

मोर्टार के शेल गिरने से एक बैंक्विट हाल की छत और उसके अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय नागरिकों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के चलते लोग दहशत में हैं।

पिंडी कठार में पाक रेंजरों ने दागे 109 शेल

pakistan again violates ceasefire in mendhar sector

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक सुहागपुर और पिंडी कठार में पाक रेंजरों ने109 शेल दागे। पाक गोलाबारी में सुहागपुर की रानी देवी पत्नी सेवा दास (36) और ऋषि कुमार (15) पुत्र सतपाल घायल हुए हैं।

इसके अलावा अरनिया सेक्टर की पीतल पोस्ट पर तैनात 192वीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार (41) पुत्र जंग बहादुर निवासी उत्तर प्रदेश और कांस्टेबल विष्णु नंदन (24) पुत्र बच्चा यादव निवासी झारखंड भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed