फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan again violates ceasefire at arnia sector

पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ फिर से की नापाक हरकत

Sat, 16 May 2015 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनिया
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनिया Updated Sat, 16 May 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
pakistan again violates ceasefire at arnia sector

पाकिस्तान ने शाम करीब साढ़े छह बजे पासवान पोस्ट से भारत की टेंटगार्ड पोस्ट को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। छह राउंड फायर होने के बाद गोलाबारी थम गई। बीएसएफ इसे उकसावे की रणनीति मान रही है। सरहद पार से गोलाबारी शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।

विज्ञापन


सीमा पार की नापाक हरकत से एक बार फिर सीमावर्ती ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। पांच दिन पहले भी पाक रेंजरों ने इसी पोस्ट से रात के समय भारत की अग्रिम पोस्ट को निशाना बनाकर दो फायर किए थे। वहीं, कठुआ सेक्टर में  सीमा पर संदिग्ध हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के सुबह तीन से चार बजे बीएसएफ के जवानों ने चोर गली इलाके में हलचल दर्ज की। जवानों ने एहतियातन हवा में दो बार पैरा बम दागे, लेकिन संदिग्धों का सुराग नहीं लग पाया। हालांकि, पैरा बम दागने के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। खुफिया सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लोंडी से लेकर बोबिया तक के इलाके में सरहद पार संदिग्ध हलचल देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed