फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan again violates cease fire

BSF का दावा, पचास आतंकी भारतीय सीमा में घुसे!

Sat, 19 Jul 2014 10:40 AM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
pakistan again violates cease fire

पाकिस्तान की तरफ से बुधवार से जारी गोलाबारी अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। अपनी नापाक हरकत जारी रखते हुए पाकिस्तानी सेना शुक्रवार को एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन किया। इस बार पाकिस्तान ने श्रीनगर, आरएस पुरा, पुंछ और मेंढर में भारतीय क्षेत्र को निशाना बनाया।

विज्ञापन


पुंछ जिले में चार भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। इस दौरान भारतीय जवानों ने चार से पांच आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया। बांडीपोरा जिले में भी आतंकियों ने पाकिस्तानी गोलाबारी की आड़ में करीब पचास आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की।
विज्ञापन


यहां गोलियों के खोखे और घुसपैठियों के पैरों के निशान भी मिले हैं। आरएस पुरा सेक्टर में भी वीरवार रात को पाकिस्तानी गोलाबारी की गई।

पंजनी नाला क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास

pakistan again violates cease fire

पुंछ जिले के बालाकोट और शाहपुर क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने चार भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए यूनिवर्सल मशीनगनों और मोटार्र से गोलाबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने भी करारा जवाब दिया। इस दौरान बालाकोट क्षेत्र में उस पार से चार से पांच आतंकियों के एक दल ने घुसपैठ करने का प्रयास किया, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया।

शुक्रवार दोपहर करीब 11.30 बजे जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना की 15 बिहार रेजीमेंट के जवानों ने पंजनी नाला क्षेत्र में उस पार से चार-पांच आतंकियों को घुसपैठ करने का प्रयास करते देखा, तो उन्हें रोकने के लिए गोलीबारी की।

इस पर झाड़ियों में छुपे घुसपैठियों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच पाक सेना की 651 मुजाहिद्दीन रेजीमेंट के जवानों ने तीन भारतीय चौकियों एनएस टेकरी, पंजनी और बीगचड़ी को निशाना बनाकर यूएमजी और मोटार्र से गोलाबारी शुरू कर दी।

पाक सेना की गोलाबारी में भागे घुसपैठिये

pakistan again violates cease fire

इस पर भारतीय सेना के जवानों ने घुसपैठियों और पाक सेना को भी जवाब देना शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12.15 बजे पाक सेना की तरफ से गोलीबारी कम हुई, जो तीन बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। इस बीच घुसपैठिये पाक सेना की गोलाबारी की आड़ में भाग खडे़ हुए।

वहीं, दोपहर 2.30 बजे जिले के शाहपुर क्षेत्र में पाक सेना की 641 मुजाहिद रेजीमेंट के जवानों ने अग्रिम चौकी शोकर वन से अचानक भारतीय सेना की 3 गढ़वाल रेजीमेंट की अग्रिम चौकी शंख पर यूनिवर्सल मशीनगनों और मोर्टार से गोलाबारी शुरू की।

उधर, कश्मीर में सेना ने उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले की नियंत्रण रेखा से सटे गुरेज सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया।

विज्ञापन

घुसपैठियों के पैरों के निशान मिले

pakistan again violates cease fire

सेना के एक अधिकारी के अनुसार सीमा पार से चार से पांच आतंकियों के ग्रुप ने शुक्रवार की सुबह भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। इस पर गुरेज सेक्टर में तैनात सेना की 36 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने उन्हें ललकारा।

इसके बाद घुसपैठियों ने सेना के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक मुठभेड़ जारी रही, लेकिन करारा जवाब मिलने घुसपैठ नहीं हो सकी।

मौके से गोलियों के कुछ खोखे बरामद हुए हैं। घुसपैठियों के लौटने के पैरों के निशान भी मिले हैं।

घायल हुए कई पाकिस्तानी

pakistan again violates cease fire

वहीं, जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर के नवापिंड और बाकरपुर पोस्टों के मध्य पाकिस्तान की तरफ कुछ संदिग्ध देखे जाने पर वीरवार रात को गोलीबारी की गई। इसके जवाब में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई।

बीएसएफ अधिकारियों ने अनुमान जताया था कि उनकी गोलीबारी में पाकिस्तान की तरफ कुछ लोग जरूर घायल हुए होंगे।

शुक्रवार को बीएसएफ की तरफ से भारतीय पोस्टों के आसपास सर्च अभियान चलाया जाना था, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से कभी भी फायरिंग की आशंका के चलते सर्च अभियान रोक दिया गया।

हालांकि आरएस पुरा और अरनियां दोनों सेक्टरों के पोस्टों पर बीएसएफ के जवान पाकिस्तान की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।

पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

pakistan again violates cease fire

एक तरफ भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तनाव तो दूसरी तरफ संदिग्ध देखे जाने की घटना से सुरक्षा तंत्र सतर्क हो गया है। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना भीतरी सुरक्षा घेरे को कड़ा कर हाई अलर्ट पर आ गई हैं।

जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे हो या फिर अंतर्राष्ट्रीय सीमा को छूने वाले दरियाई नाले। हर जगह सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया गया है। उधर खुफिया विभाग ने पहाड़पुर पोस्ट के ठीक सामने सीमा पार संदिग्ध हलचल का इनपुट जारी किया है। इस संदिग्ध हलचल को संभावित घुसपैठ के प्रयास के रूप में लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed