फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan again ceasefire violates in samba jammu kashmir

भारत-पाक सीमा पर भारी गोलाबारी, जवान जख्मी

Mon, 01 Jun 2015 03:12 PM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
pakistan again ceasefire violates in samba jammu kashmir

बीती रात भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने दो बार फायरिंग कर एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से सांबा के हीरानगर सेक्टर में फिर भारी गोलाबारी की गई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर की लगातार की जा रही भारी गोलाबारी का भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर सुबह से कई फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में बीएसफ के एक जवान बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
विज्ञापन


कश्मीर में लगातार आतंकी की घुसपैठ की कोशिशें नाकाम होने के कारण पाकिस्तान हताश होकर अपनी खींज निकाल रहा है। बीएसएफ इसे उकसावे की रणनीति मान रही है। फयरिंग के जरिए पाकिस्तान घुसपैठ करने की कोशिश करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी के 24 घंटे के अंदर क‌ी ये हरकत

pakistan again ceasefire violates in samba jammu kashmir

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा पाकिस्तान को लेकर दिखाए गए सख्त रुख के 24 घंटे के अंदर ही सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। 

भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकों दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर के कृष्णा घाटी में रविवार रात 12:30 बजे और आज सुबह 6 बजे युद्ध विराम का उल्लंघन किया।

सूत्रों के अनुसार इस फायरिंग का सेना ने कोई जवाब नहीं दिया। सरहद पार से गोलाबारी शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।

पाकिस्तान रेंजर्स ने पिछले महीने जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ बीओपी पर फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed