{"_id":"3d21bea54b3d34aba4b1ce06cd53109c","slug":"pak-violates-ceasefire-jawan-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक रेंजर्स ने फिर की गोलाबारी, जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक रेंजर्स ने फिर की गोलाबारी, जवान जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Tue, 07 Jul 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ स्थित लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) में मंगलवार की सुबह पाकिस्तानी रेंजरों की गोलाबारी में सेना का एक जवान जख्मी हो गया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सुबह 9.45 बजे एलओसी की अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान ने एकाएक गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक जवान जख्मी हो गया। उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जहां उसकी हालत स्थिर है। भारतीय जवानों ने भी गोलाबारी का जवाब दिया। इस पर पाक की ओर से गोलाबारी रुक गई। पाक ने पिछले 72 घंटों में पांचवीं बार सीजफायर तोड़ा। उधर, सुंदरबनी में आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया, जिसे सेना ने विफल कर दिया।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सुंदरबनी सेक्टर स्थित सुखताव नाला के पास पठान सूट पहने तीन आतंकियों को सुबह लगभग 6.30 बजे एलओसी के 30 मीटर अंदर की ओर आते देखा। जवानों के ललकारने पर उन्होंने जवानोें पर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
जवाब में भारतीय सेना द्वारा गोलाबारी करने पर वह एलओसी क्रास कर पाकिस्तानी क्षेत्र में भाग खड़े हुए। गोलाबारी में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने आशंका जताई थी कि आतंकी श्री अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए घुसपैठ कर सकते हैं।