जवान लौटाने के कुछ घंटों बाद ही पाक ने की फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनाब में बहे बीएसएफ के जवान की वापसी के कुछ घंटो के बाद ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया है।
शनिवार को पुंछ जिले बीजी सेक्टर में पाक ने ऑटोमेटिक हथियारों से जमकर गोलीबारी की है। शुक्रवार रात को भी पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा के भिम्बेर घाली क्षेत्र में भारत की चौकियों पर गोलीबारी की थी।
पाकिस्तान की तरफ से साल 2014 में इससे पहले 62 बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है।
इससे पहले जुलाई महीने में तकरीबन आठ बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। अप्रैल से मई माह में 19 बार संघर्ष विराम को तोड़ा गया था।
शुक्रवार रात की नापाक हरकत
सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे गोलीबारी शुरू की। उन्होंने छोटे व स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया।
हमारे जवानों ने भी समान क्षमता के हथियारों से जवाबी कार्रवाई की। प्रवक्ता ने बताया है कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में आखिरी रिपोर्ट तक हमारी ओर से कोई नुकसान नहीं हुआ।
भारतीय सेना और खुफिया अधिकारियों का कहना है कि जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा तथा इंटरनेशनल बार्डर पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी घुसपैठियों को आड़ देने के लिए की जाती है।