पाक ने लगातार दूसरे दिन भी तोड़ा संघर्ष विराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर आईबी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अरनिया
पाक रेंजरों ने न्यू अवाम चौकी से फायरिंग की है। इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। मंगलवार को पाकिस्तान की ओर उरी सेक्टर में भारतीय पोस्टों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी।
वहीं शनिवार को बिना किसी भड़कावे के पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में एक सैनिक और एक लड़की की जान चली गयी थी।
चुनावों में खलल डालने की कोशिश
यह पाकिस्तान की ओर से इस महीने लगातार दूसरे दिन फायरिंग की गई है।
पाक रेंजरों की और से पिछले एक सप्ताह में तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन
किया गया है। गौरतलब है कि इस महीने से जम्मू कश्मीर में पांच चरणों में
होने वाली मतदान प्रक्रिया शुरु हो रही है।
पड़ोसी देश चुनावों
में खलल डालने की कोशिश कर रहा है। पिछले महीने पाक की ओर हुई भारी
गोलाबारी के बाद हाल ही लोग अपने- अपने घरों को वापस लौटे थे। लेकिन एक
बार फिर से पाक की ओर से की जा रही फायरिंग से लोगो में दहशत फैल गई है।
क्यों कि रियासत में सर्दी के मौसम ने भी दस्तक दे दी ऐसे में लोगो का घर
छोड़ कर जाना भी खतरे से खाली नहीं है।