फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak terrorist trying to cross border army repulsed

बाज नहीं आ रहा पाक, कर रहा घुसपैठियों की मदद

Thu, 24 Jul 2014 07:07 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
pak terrorist trying to cross border army repulsed

सेना के सतर्क जवानों ने देर रात बालाकोट सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। करीब आठ से दस आतंकियों ने नियंत्रण रेखा पार स्थित पीओके क्षेत्र से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


बालाकोट सेक्टर में तरकुंडी इलाके की अग्रिम पोस्ट 496 पर तैनात छह राजपूत बटालियन के जवानों ने देर रात साढ़े बजे सीमा पर हलचल देखी।

जवानों ने देखा कि करीब आठ से दस आतंकी भारतीय इलाके में घुसने की फिराक में हैं। भारतीय जवानों ने उन्हें रुकने और लौट जाने की चेतावनी दी।

ललकारने पर आतंकियों ने की फायरिंग

pak terrorist trying to cross border army repulsed

इसके बावजूद घुसपैठ की फिराक में आतंकी भारतीय सीमा की ओर बढ़ते रहे और उन्होंने जवानों पर फायरिंग कर दी।

जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। देर रात डेढ़ बजे तक दोनों ओर से फायरिंग जारी रही।

जवानों की मुंहतोड़ कार्रवाई के चलते आतंकी उल्टे पांव पीओके की ओर भाग गए। फायरिंग बंद होने के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन भी चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने फायरिंग कर उखाड़े पांव

pak terrorist trying to cross border army repulsed

उल्लेखनीय है कि अगले सप्ताह से बुड्ढा अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने जा रही है। यात्रा में खलल डालने की साजिश के चलते भी अधिक से अधिकसंख्या में आतंकियों को सीमा पार से घुसपैठ कराने की साजिश की जा रही है।

बीते मंगलवार को ही राजौरी में दस आतंकियों का एक दल करीब 700 मीटर भारतीय सीमा में घुस आया था।‌ जिसे सेना ने जवाबी कार्रवाई कर मार गिराया था।

इस दौरान आतंकियों से लोहा लेते सेना का एक जवान शहीद हो गया था। इसके बाद से लगातार पाक परस्त आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed