फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak terror Naved remand extended again for 14 days

पाक आतंकी नावेद का रिमांड 14 दिन और बढ़ा

Fri, 04 Sep 2015 11:42 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
pak terror Naved remand extended again for 14 days

उधमपुर हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब को स्पेशल जज (एनआईए) वाईपी कोतवाल ने 14 दिन के लिए फिर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। शुक्रवार को उसके पिछले रिमांड की अवधि पूरी हुई थी।

विज्ञापन


स्पेशल जज ने नावेद की केस डायरी देखने के बाद पाया कि उधमपुर हमले के आतंकी नेटवर्क, षड्यंत्रकारी, फाइनेंसर और हैंडलरों तक पहुंचने के लिए अभी जांच टीम को नावेद की जरूरत है। जम्मू कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर मामले की गहन जांच चल रही है। मामले के कई आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने मोहम्मद नावेद (पुत्र मोहम्मद याकूब, निवासी गुलाम मोहम्मदाबाद कूकियां वाला, फैसलाबाद, पंजाब, पाकिस्तान) की रिमांड अवधि बढ़ाते हुए उसे 17 सितंबर को फिर पेश करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नावेद से मिले जिंदा ग्रेनेड नष्ट करने के आदेश

pak terror Naved remand extended again for 14 days

एनआईए के विशेष जज वाईपी कोतवाल ने आतंकी नावेद की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से मिले जिंदा ग्रेनेड को नष्ट करने के आदेश दिए हैं। एनआईए की ओर से इस संबंध में दिए आवेदन पर अदालत ने निर्देश दिए। जज ने एसएसपी उधमपुर को आदेश दिया कि मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मानक संचालक प्रक्रिया के तहत विशेषज्ञ से ग्रेनेड ध्वस्त करवाया जाए।

शौकत की ब्रैन मैपिंग पर आखिरी समय में इरादा बदला

पाकिस्तानी आतंकी नावेद और अन्य आतंकियों के मददगार लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर शौकत अहमद भट की ‘ब्रेन मैपिंग’ और ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ फिलहाल नहीं होगा। शौकत को 14 दिन के रिमांड पर लेने वाली एनआईए की टीम शुक्रवार को उसे लेकर अदालत पहुंची, लेकिन वैज्ञानिक तरीके से जांच की अनुमति के लिए आवेदन पेश नहीं किया।

बताया जाता है कि पहले शौकत को नई दिल्ली ले जाकर जांच करने की एनआईए की योजना थी, लेकिन अभी रिमांड पर उससे और पूछताछ करने का फैसला लिया गया है। सुबह लगभग आठ बजे एनआईए टीम कड़ी सुरक्षा के बीच शौकत को लेकर अदालत पहुंची। उसे काफी देर तक बैठाए रखा। बाद में उसे अदालत से वापस ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed