फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak shelling given deep wounds of border's people

पाक गोलाबारी ने बार्डर के लोगों को दिए गहरे जख्म

Tue, 02 Sep 2014 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Sep 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
pak shelling given deep wounds of border's people

सीमा पर 45 दिनों तक चली पाक गोलाबारी ने स्थानीय ग्रामीणों को कई जख्म दिए हैं। इससे लोगों को उबरने में काफी वक्त लगेगा। गोलाबारी की चपेट में आकर घायल होने वाले जल्द स्वस्थ होकर खेतीबाड़ी में जुटने का इंतजार कर रहे।

विज्ञापन


वहीं जिस परिवार के सदस्य की जान गई, वह अभी भी सदमे में हैं। गोलाबारी का वह दृश्य उन्हें आज भी सिहरा कर रख देता है। गाढ़ी से बनाए मकानों को वह एकटक देखते रहते हैं, जो गोलाबारी से अब छलनी हो चुके हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के करीब 30 सीमांत गांवों के लोग गोलाबारी से प्रभावित हुए हैं। उनका काफी कुछ नुकसान हुआ है। 45 दिनों तक पाक द्वारा गोलाबारी करने के कारण सीमांत हल्का पिंडी चाढ़का कलां चंगिया, तरेवा, जग्वोआ तथा सेई के अलावा काकू दे कोठे, कठार आदि सहित करीब तीस गांवों में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी जनक सिंह, मदन लाल, जीत राज, प्रकाश चंद, दयाराम, कृष्ण लाल व देवराज का कहना है कि घरों को देखते ही हर कोई सोच में पड़ जाता है। महंगाई के समय में मुश्किल से हमने मकान बनाए थे। पाक गोलाबारी से मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कामकाज प्रभावित होकर रह गया है। ऊपर से अब मकानों की मरम्मत का खर्च।


इसकी वजह से सभी हताश-परेशान हैं। कई मकानों की छत तो मोर्टार के शेल गिरने से जर्जर हो चुके हैं। पशुशाला में खाली खूंटों को देखते ही आंसू निकल आते हैं। गोलाबारी ने कई पशुओं को मौत के मुंह में धकेल दिया। जान पर खेलकर धान की फसल लगाई थी।

लेकिन सात दिनों तक शिविरों में रहने के कारण फसल की देखभाल भी नहीं कर सके हैं। इस कारण फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed