{"_id":"93afffeb0c92a64810d609c876c0d418","slug":"pak-interfering-in-mobile-phone-operations-in-j-k-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क की घुसपैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क की घुसपैठ
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में पाकिस्तान मोबाइल नेटवर्क आपरेशन में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है। एक टेलीकाम कंपनी के अनुसार राज्य में कार्यरत टेलीकाम कंपनियों ने इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है।
विज्ञापन
एयरसेल के रीजनल बिजनेस हेड नार्थ अनिल गुप्ता का कहना है कि केंद्र सरकार इसमें मदद कर रही है और वह कोई समाधान जल्द निकालेगी।
उन्होंने बताया कि उन्हें जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में खराब नेटवर्क की शिकायतें मिल रहीं थीं। जांच में पता चला कि इन इलाकों में फ्रीक्वेंसी काफी अधिक है।
विज्ञापन
यह प्रयास किया जा रहा है कि कैसे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि कंपनी काल ड्राप की समस्या को भी सुलझाने का प्रयास कर रही है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है जिसके कई कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन