फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak infiltration in india by tunnel

जम्मू-कश्मीरः तारों के नीचे से घुसना हुआ मुश्किल तो पाकिस्तान ने निकाला आतंकी घुसपैठ का ये नया तरीका

Mon, 23 Nov 2020 08:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रीत चौधरी, सांबा
प्रीत चौधरी, सांबा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
pak infiltration in india by tunnel
घुसपैठ के लिए खोदी गई सुरंग - फोटो : amar ujala

घाटी में आतंकियों की कमर टूटने और तारबंदी वाले क्षेत्र में कड़े सुरक्षा घेरे को देखते हुए पाकिस्तान सुरंग खोदकर घुसपैठ करवा रहा है। रविवार तड़के सांबा सेक्टर में घुसपैठ के लिए खोदी गई चौथी सुरंग मिली है। इससे पूर्व भी आईएसआई ने पाकिस्तानी सेना और रेंजरों की मदद से सुरंग खोदकर घुसपैठ की कोशिश की है। 

विज्ञापन


सांबा सेक्टर में वर्ष 2016 में चचवाल में भारतीय सीमा के अंदर 500 मीटर तक खोदी गई सुरंग मिली थी। 29 जुलाई 2018 को रामगढ़ के चमलियाल के निकट सुरंग मिली थी जिसकी लंबाई भारतीय क्षेत्र में 200 मीटर पाई गई। 29 अगस्त 2020 को जिला के सीमावर्ती गांव बैनगलाड की सीमा से भी भारतीय क्षेत्र में 170 मीटर लंबी सुरंग मिली। 
विज्ञापन


टीले वाली जगह और तस्करी के रूट चुन रही आईएसआई
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी गतिविधियों से पूर्व नशीले पदार्थों समेत अन्य सामान की तस्करी होती थी। बाद में इन रूटों का इस्तेमाल आतंकी घुसपैठ के लिए किया जाने लगा। सीमा पर सुरक्षा घेरा कड़ा होने के बाद तस्करी और घुसपैठ के रूटों के आसपास वाले क्षेत्र में सुरंगें खोदकर घुसपैठ करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सूत्रों ने बताया कि सुरंगें उस इलाके में खोदी जा रही हैं, जहां से तस्करी और घुसपैठ पहले भी होती रही है। इसके अलावा सुरंग खोदने के लिए टीले वाला क्षेत्र चुना जाता है। रिगाल में मिली सुरंग का पाकिस्तान की ओर सिरा भी ढलान पर है। यानी पाकिस्तान से भारत की ओर आते समय यह क्षेत्र ऊंचाई पर है। इससे पूर्व मिलीं सुरंगें भी ऐसी ही भौगोलिक परिस्थितियों में पाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed