फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak firing victim in camp

राहत शिविरों में आकर पक रही रही सियासी रोटियां

Sat, 18 Oct 2014 01:53 AM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
pak firing victim in camp

पाक गोलीबारी के प्रभावितों को विभिन्न सियासी पार्टियां अपनी ओर खींचने में लगी हुई हैं। विभिन्न राहत कैंपों में रह रहे सीमांत ग्रामीणों की सुध लेने के लिए आ रहे इन पार्टियों के नेताओं का मकसद केवल ग्रामीणों को दिलासा देना नहीं है।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो हर कोई अपना राग अलाप रहा है और उनकी समस्याओं पर सालों पहले मिलने वाले आश्वासन अब भी दोहरा रहे हैं। ग्रामीण टेक चंद ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री आए उन्होंने लोगों को दिलासा दिया कि अब वह पक्का हल ढूंढने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


लेकिन इस बात का क्या कि इतने सालों से वह गोलीबारी को झेल रहे हैं तब प्रयास क्यों नहीं किया। वहीं ग्रामीण अशोक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के बाद पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती आई उन्होंने दोनों देशों के साथ रक्षा मंत्रियों पर बयानबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासतदां के झूठे वादों पर बढ़ रहा आक्रोश

pak firing victim in camp

लेकिन सीमांत ग्रामीणों के लिए उनकी पार्टी क्या करेगी या फिर वह क्या करने वाली है इसके लिए कोई बयान नहीं आया। वहीं बार्डर यूनियन के प्रधान भारत भूषण ने कहा कि सीमांत ग्रामीणों को किन परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।

यह बात नेताओं और सियासतदानों से अधिक बेहतर वह जानते हैं लेकिन समस्याओं का निवारण कैसे होगा यह पार्टियों को सोचना है। राहत शिविरों में आकर सियासी रोटियां पकाई जा रही है।

पहले नेकां, फिर पीडीपी उसके बाद भाजपा फिर कांग्रेस बारी बारी कर सभी पार्टियों के आला नेताओं ने शिविरों का दौरा कर लिया और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के साथ बयानबाजी कर ली लेकिन उनकी समस्या के लिए उनके पास क्या योजना है इसके बारे में कुछ नहीं कहा।

सालों पहले जो आश्वासन दिए गए वहीं आज भी दिए जा रहे हैं। असल में शिविरों के दौरे पर आने वाले नेता विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रचार करने से चूक नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed