{"_id":"ba26a990cb6f386b63e071640f050d05","slug":"pak-firing-victim-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के अभाव में तड़पकर दम तोड़ गया फायरिंग पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के अभाव में तड़पकर दम तोड़ गया फायरिंग पीड़ित
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से अरनिया सेक्टर में की गई गोलाबारी के एक और घायल ने घटना के 12 दिन बाद शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक ओम प्रकाश (50) अरनिया के रहने वाले थे।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों का आरोप है कि प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की ओर से पर्याप्त दवाएं उपलब्ध नहीं करवाने के कारण ओम प्रकाश की मौत हुई है। पाकिस्तान की ओर से छह अक्टूबर को गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई थी।
विज्ञापन
इसमें ओम प्रकाश भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके शरीर पर छर्रे लगने से गंभीर घाव बने थे। उन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार को उन्होंने जीएमसी में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से इलाज के लिए पांच हजार रुपये दिए गए थे, वह खर्च हो गए। दवाओं पर काफी खर्च आया। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के संबंध में चिकित्सकों को भी बताया गया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। जितने पैसे थे, सभी इलाज में लगा दिए। हालत गंभीर होने के कारण आखिर में ओम प्रकाश ने दम तोड़ दिया।