इन्हीं इलाकों पर क्यों हमले कर रहा पाक?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर गोलियां बरसा रहे पाक ने सोमवार शाम ढलते ही फिर सीमा के बड़े हिस्से में फायरिंग शुरू कर दी। इसके चलते दहशत में आए लोग रात में ही अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए निकल पड़े।
बताया गया है कि फायरिंग की चपेट में आकर कई लोग घायल भी हुए हैं। हैरत की बात यह है कि लगातार सीमा पर फायरिंग कर रहे पाकिस्तान की मंशा किसी की समझ में नहीं आ रही है।
यह भी समझ से परे है कि क्यों पाकिस्तानी रेंजर सुरक्षाबलों के साथ साथ आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले रविवार रात से कहर बरपा रही पाकिस्तानी गोलियों ने पांच लोगों की जान ले ली थी। हालांकि पाक की हरकतों का भारतीय सुरक्षाबलों ने भी कड़ा जवाब दिया है।
पूरे अंतरराष्ट्रीय बार्डर को निशाना बना रहा पाक
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पाकिस्तान की ओर से पुंछ के केरनी सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी गई थी। इसके चलते दहशत में आए लोगों ने सुरक्षित स्थानों की तलाश शुरू कर दी।
वहीं अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर अरनिया सेक्टर में दिन भर सन्नाटा रहने के बाद रात करीब नौ बजे पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर मोर्टार दागने शुरू कर दिए गए। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के अलावा पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को खासतौर पर निशाना बनाया।
जिससे काफी नुकसान होने की खबर आ रही है। इसके अलावा रात करीब नौ बजे ही कानाचक्क और अखनूर के परगवाल सेक्टर में भी सीमा पार से भीषण गोलाबारी शुरू कर दी गई है। पाकिस्तान की ओर से लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है।