जेटली की चेतावनी के बाद भी पाक ने तोड़ा सीजफायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नापाक पडोसी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जैसी की आंशका जताई जा रही थी बुधवार सुबह पाक की ओर से अरनिया और सांबा में सीजफायर का उल्लंघन कर गोले दागे गए। पाकिस्तानी रेंजरों ने खेतों में काम कर रहे लोगों को निशाना बनाया।
हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन पाक की नापाक करतूत से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। गौरतलब है कि सीमांत क्षेत्रों के कुछ लोग त्यौहार मनाने के लिए एक दो दिन पहले ही अपने घरों की ओर लौटे थे लेकिन पाक ने दोबारा फायरिंग कर उनको निशाना बनाना शुरू कर दिया।
हालांकि पाक रेंजरों की हरकत का भारतीय जवानों ने उससे कड़े अंदाज में जवाब दिया। पडोसी पाकिस्तान की हरकतें इस कदर नीचता पर आ गई हैं कि वह अब पूरी तरह आम नागरिकों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहा है।
खेतों में काम करने वालों पर दागे गोले
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे के करीब पाकिस्तान की ओर से अरनिया और सांबा स्थिति भारतीय पोस्टों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। लगभग एक घंटे तक पाक की ओर से जबरदस्त गोले दागे गए।
हालांकि ज्यादातर सीमांत क्षेत्रों से रिहायशी आबादी हटाने के कारण कोई नुकसान तो नहीं हुआ। असल में लगातार हो रही फायरिंग के बीच बीएसएफ ने सीमांत क्षेत्र से सटे अरनिया और अन्य इलाकों से रिहायशी आबादी को पूरी तरह खाली कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था।
लेकिन पशुओं के गांवों में ही रहने के कारण लोग उनकी चारा-पानी के लिए गांव जाते रहते हैं। इसके अलावा पिछले कई दिनों से फायरिंग हल्की हुई तो लोगों ने सीमांत क्षेत्रों से जुड़े खेतों में भी जाना शुरू कर दिया था।
त्यौहार पर पहले ही जताई गई थी आशंका
इसी बीच कुछ लोग दीवाली मनाने के लिए अपने गांवों में भी लौट आए थे। इसी की आहट पाकर पाकिस्तान ने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। पाक रेंजरों ने बुधवार सुबह की गई फायरिंग में खेतों में काम करने वाले लोगों को निशाना बनाया।
कुछ गोले अरनिया कस्बे में भी गिरे। हालांकि पहले से ही सतर्कता बरतने के कारण ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन पाक की इस हरकत से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पाक फायरिंग की वजह से इस बार वह दीवाली मनाने से भी वंचित रह जाएंगे।
गौरतलब है कि सीमा पार से की जा रही फायरिंग में पाकिस्तान पाक त्यौहारों का भी ख्याल नहीं रख रहा है। मंगलवार को धनतेरस पर फायरिंग की गई तो उससे पहले बकरीद के मौके पर भी पाक की ओर से गोले बरसाए गए थे। हालांकि दीवाली पर पाक की ओर से फायरिंग की आशंका पहले ही जताई जा रही थी।