फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak firing at indian border

पाक फायरिंग से कड़ा जवाब देगा भारत

Mon, 25 Aug 2014 05:53 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
pak firing at indian border

पाकिस्तानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास रहने वाले भारतीय नागरिकों पर हमले करने के लिए सीमा पर स्नाइपर्स तैनात किए हैं। स्नाइपर्स लाइट, मीडियम लाइट, आटोमैटिक हथियारों और 52 एमएम व 82 एमएम के मोर्टार इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के आईजी राकेश शर्मा ने जम्मू मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि शूटर (स्नाइपर्स) मुख्य रूप से नागरिक इलाकों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन, बीएसएफ उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पाक जितनी फायरिंग करेगा, उससे ज्यादा कड़ा जवाब भारत देगा। इस तरह के आदेश सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक रेंजर की मदद कर रही पाकिस्तानी सेना

pak firing at indian border

आईजी शर्मा ने स्वीकार किया कि सीमा पार पाक सेना तैनात है और रेंजरों को हर तरह से समर्थन कर रही है। इतना ही नहीं, लगातार सीजफायर उल्लंघन में पाक सेना ही मोर्चा संभाल रही है।

उन्होंने कहा कि 16 जुलाई के बाद पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 30 बार सीजफायर तोड़ा और इनमें से 25 बार आरएस पुरा सेक्टर को निशाना बनाया गया।

आरएस पुरा सेक्टर को निशाना बनाए जाने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पब्लिसिटी के लिए पाकिस्तान ऐसा कर रहा है। आईजी ने कहा कि सीमा पार प्रशिक्षित आतंकी सक्रिय हैं, लेकिन, बीएसएफ जवान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सीमा के करीब फटकने नहीं दे रहे। इसी कारण आतंकियों के अलावा पाक सेना भी हताश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed