फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak firing at indian border

पाकिस्तानी क्षेत्र की मस्जिद ने क्यों मचाई सीमा पर सनसनी

Tue, 21 Oct 2014 10:01 PM IST
Updated Tue, 21 Oct 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
pak firing at indian border

पाकिस्तान की ओर से भारतीय चौकियों और रिहाशी इलाकों में की गई गोलीबारी से दहशत में आए लोगों को दिपावली के दिन पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत करने के अंदेशा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से इस बारे में अपने गांवों में बसे लोगों को मंगलवार रात को अलर्ट रहने को कहा गया है। परगवाल सेक्टर में पाकिस्तान के गांव कलयाल में दोपहर बाद मसजिद से लोगों को होशियार रहने और रात को सचेत रहने की घोष्णा की गई।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत की सीमा चौकी ब्राह्मण बेला ओपी चिनाब के उस पार बसे पाकिस्तान के गांव कलयाल में मसजिद से लोगों को सचेत रहने की घोषणा मंगलवार को की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलान के बाद सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई

pak firing at indian border

इसको लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में भी दहशत है। पाकिस्तान में मसजिदों में हुई इस घोषणा के बाद से भारतीय सीमा क्षेत्र में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हमीरपुर, ब्राह्मण बेला के लोगों की मानें तो उन्हें भी सुरक्षा अजेंसियों की ओर से रात को सतर्क रहने को कहा गया है।

इसके चलते लोग अंधेरा डलते ही जा तो सुरक्षित स्थानों को जा रहे हैं जा फिर घरों के अंदर ही दुबक कर रहने को मजबूर हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो सीमा पार से मसजिद से हुई इस घोषणा को खेतों में गए लोगों के अलावा क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पूरी सफाई से सुना है। उसके बाद से सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं सीमा से लगती पोस्टों और नाकों को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed