{"_id":"87f90586889423df3acfa529d264c655","slug":"pak-firing-along-loc-in-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना ने पुंछ सीजफायर तोड़ा, फायरिंग जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सेना ने पुंछ सीजफायर तोड़ा, फायरिंग जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक सेना ने शुक्रवार को हमीरपुर और साब्जियां में गोलाबारी कर सीज फायर तोड़ा। शुक्रवार सुबह पाक सेना ने जिले की मेंढर तहसील के हमीरपुर क्षेत्र में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर करीब एक घंटे तक गोलाबारी की।
विज्ञापन
जबकि देर शाम जिले की मंडी तहसील के साब्जियां सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तड़के करीब 4 बजे से जिले की मेंढर तहसील के हमीरपुर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाक सेना की 656 मुजाहिदीन ने अचानक अपनी अग्रिम चौकियों से भारतीय सेना की 15 बिहार रेजीमेंट की तीन अग्रिम चौकियों पर यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलाबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने भी जवाबी गोलीबारी की। करीब एक घंटे बाद 5 बजे पाक सेना की गोलीबारी थम गई। देर शाम करीब 6 बजे जिले के साब्जियां सेक्टर में पाक सेना की 641 मुजाहिदीन ने भारतीय सेना की 5/4 गोरखा रेजीमेंट और 40 आरआर की अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की जो कि समाचार लिखे जाने तक जारी थी। भारतीय सेना द्वारा भी गोलाबारी की प्रभावी तरीके से जवाब दिया जा रहा है।