फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak drone rajouri news: Army opens fire after Pakistani drone spotted along LoC in Rajouri

जम्मू कश्मीर: राजोरी में LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश, जवानों ने की गोलीबारी

Mon, 01 Apr 2024 11:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 11:49 AM IST
सार

राजोरी में एलओसी के पास दो अलग-अलग स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया गया। सुंदरबनी में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है। वहीं, केरी सेक्टर में संदिग्धों की आवाजाही देख गई है। दोनों जगहों पर सेना के जवानों ने गोलीबारी कर उन्हें खदेड़ दिया है।

विज्ञापन
pak drone rajouri news: Army opens fire after Pakistani drone spotted along LoC in Rajouri
drone - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के सुंदरबनी सेक्टर में सोमवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की। सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने जब ड्रोन को अपनी सीमा में प्रवेश करते देखा तो गोलीबारी की।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया का एलओसी के पास दो अलग-अलग स्थानों पर एक पाकिस्तानी ड्रोन और संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही देखने के बाद सेना के जवानों ने गोलीबारी की।
विज्ञापन


सुंदरबनी सेक्टर के एक अग्रिम इलाके में ड्रोन की गतिविधि देखी गई। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर को मार गिराने के लिए कम से कम चार राउंड फायरिंग की। गोलीबारी होते ही ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरी सेक्टर में दिखे संदिग्ध

वहीं, रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि के दौरान केरी सेक्टर में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिन्हें आतंकवादी माना जा रहा है।संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद सैनिकों ने कुछ राउंड दागे। इसके बाद वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर भाग निकले।

इसके तुरंत बाद दोनों जगहों पर सेना की तरफ से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई ड्रोन न गिराया गया हो और संदिग्धों द्वारा कुछ भी संदिग्ध न फेंका गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed